फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल घुमारवीं को करोड़ों रुपये की सौगातें देंगे सीएम जयराम ठाकुर

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 5 नवंबर को घुमारवीं को करोड़ों रुपये की सौगात देंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री करोड़ों के शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री भराड़ी में लोगों को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर मंगलवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने सभा स्थल भराड़ी का दौरा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रस्तावित दौरे को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें उचित दिशा निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने सभा स्थल पर यातायात व्यवस्था तथा पार्किंग स्थल का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त रोहित जम्वाल व एसपी दिवाकर शर्मा भी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक घुमारवीं चुनाव क्षेत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले उन्होंने पिछले वर्ष घुमारवीं चुनाव क्षेत्र का दौरा किया था। इस मौके पर घुमारवीं भाजपा मंडलाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, मंडल महासचिव राजेश शर्मा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल, एसडीओ शशि कांत, एमएल शर्मा, एसडीओ जलशक्ति विभाग रविंद्र रणौत, बिजली बोर्ड के एक्सईएन अनिल सहगल व डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें