फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सनशाइन स्कूल रामपुर 26 को स्कूल फेट का करेंगे आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

सनशाइन स्कूल रामपुर की ओर से 26 अक्तूबर को पद्म स्कूल रामपुर में स्कूल फेट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पूर्वाह्न 11:00 बजे शुरू होगा। आयोजन को लेकर स्कूल प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूल फेट के माध्यम से विद्यार्थियों को मनोरंजन के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। स्कूल की प्रधानाचार्य सुषमा मखैक ने कहा कि कार्यक्रम में विद्यार्थी अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ आपसी मेल-जोल को भी बढ़ावा देंगे। इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का मंच मिलता है। उन्होंने अभिभावकों और अन्य लोगों से स्कूल फेट में भाग लेने का आह्वान किया है। कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनका मनोबल बढ़ाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें