फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनौतियों के बीच सुक्खू ने सरकार को मजबूती से संभाला : सांख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मीडिया कोऑर्डिनेटर संदीप सांख्यान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध और सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों के बावजूद मुख्यमंत्री मजबूती से सरकार चला रहे हैं। सांख्यान ने कहा कि नौ उपचुनावों के बावजूद कांग्रेस 40 सीटों पर कायम रही। आपदा के दौरान सरकार ने जनता का साथ दिया और आर्थिक चुनौतियों के बीच वेतन, पेंशन और विकास कार्यों को प्राथमिकता दी। पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन योजना बहाल कर 1.36 लाख कर्मचारियों को राहत दी गई। उन्होंने सुखाश्रय योजना, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल, युवाओं के लिए स्वरोजगार योजनाओं और नशे के खिलाफ अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार की दूरगामी नीतियों के कारण आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत दोहराई जाएगी। विपक्ष को भी जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें