फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के चंगर सेक्टर में युवक ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर के चंगर सेक्टर में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। इस संदर्भ में पुलिस ने सदर थाना में केस दर्ज कर किया है। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जानकारी के अनुसार मोहिंद्र कुमार (38) पुत्र सुखराम निवासी चंगर सेक्टर ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने सदर थाना में इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस को अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। छानबीन और पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें