फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उपमंडल स्तरीय जातरू उत्सव 24 से

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले में उपमंडल स्तरीय जातरू उत्सव 2026 का आयोजन 24 से 26 अक्तूबर तक किया जाएगा। उत्सव का आयोजन भावानगर स्थित एचपीएसईबी के रामलीला मैदान में होगा। इसमें क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक उत्सवों की झलक देखने को मिलेगी। उत्सव का शुभारंभ 24 अक्तूबर को उपायुक्त किन्नौर की ओर से किया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक किन्नौर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। तीन दिवसीय उत्सव के समापन समारोह का आयोजन 26 अक्तूबर को होगा। इसमें राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के साथ स्थानीय लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें