फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला स्तरीय कूडो स्पर्धा में छात्राें ने जीते छह स्वर्ण, पांच रजत पदक

Sun, 13 Jul 2025 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के छात्र जिला स्तरीय कूडो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने के बाद
विज्ञापन
-11 छात्र राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता के लिए हुए चयनित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के छात्रों ने जिला स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण और पांच रजत पदक हासिल किए।
यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू में हुई। प्रतियोगिता में शिवा स्कूल के 12 छात्रों ने भाग लिया। इनमें से 11 छात्रों का चयन राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता के लिए हुआ। प्रतियोगिता में अर्शिया चंदेल, अर्नव शर्मा, कृष धीमान, आरुष, कबीर और रूपांश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए। जबकि देवांश शर्मा, हर्षित, हितेश, अवनि, दिव्यांश ने रजत पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्कूल प्रबंध निदेशक इं. पुरुषोत्तम शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. शिल्पा गोयल और कार्यकारी निदेशक आयुष शर्मा ने बधाई व शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें