फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विद्यार्थियों ने लिया चित्रकला, कुकिंग, संगीत और खेलों का प्रशिक्षण -

विज्ञापन
विज्ञापन
-डीएवी स्कूल बरमाणा में मानसून शिविर का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल आवासीय शाखा बरमाणा में कक्षा तीसरी से सातवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय मानसून शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

मानसून शिविर के समापन अवसर पर विद्यार्थियों ने वर्षा के इस मौसम में कृत्रिम वर्षा पर मनमोहक प्रस्तुति देकर खूब वाह वाई लूटी।
इस पांच दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों को नृत्य, बागवानी, संगीत, चित्रकला, क्राफ्ट, खाना बनाने की विधि, चित्रकला में चूड़ियां, ऊन से टोकरी, चीड़ की पत्तियों से कोस्टर, राखी, कुकिंग में फ्रेंच फ्राइज, खीर, पुलाव, चपाती, आलू की सब्जी, पराठा, हलवा, आलू की टिक्की, संगीत में अलंकारों को बजाना, हारमोनियम पर गायत्री मंत्र, देशभक्ति गाने बजाना, खेलों में ताउलु, वुशु, जूडो कराटे, मुक्केबाजी का अभ्यास, बागवानी में विभिन्न प्रकार के औजारों का ज्ञान, मौसम के अनुसार पौधरोपण, खरपतवार और उर्वरकों, पौधों के संरक्षण के बारे में और नृत्य में कथक नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर के समापन अवसर पर प्रधानाचार्य मोनिका वात्सायन ने बच्चों द्वारा शिविर में आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें