शिवा इंस्टीट्यूट में जागरूकता कार्यक्रम, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ दिलाई राष्ट्रीय शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी बिलासपुर में मंगलवार को नशामुक्त भारत अभियान के छठे वर्ष के उपलक्ष्य में तंबाकू नियंत्रण समिति के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को तंबाकू, नशीली दवाओं, अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ राष्ट्रीय शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों और कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। संस्थान के प्रबंध निदेशक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा, कार्यकारी निदेशक इंजीनियर आयुष शर्मा और प्रधानाचार्या डॉ. ईशा रानी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए तंबाकू नियंत्रण समिति और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ, सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत करने और समाज में नशीले पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने का प्रण लिया।