फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिवालिक वैली स्कूलविद्यार्थियों ने ली शपथ नशे से दूर रहने की शपथ

विज्ञापन
नालागढ़ के शिवालिक वैली स्कूल में बीएमओ डॉ. कविराज नेगी बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए शपथ दिल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। किरपालपुर स्थित शिवालिक वैली स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नालागढ़ के बीएमओ कवि राज नेगी ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन जीने की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान कवि राज नेगी ने विद्यार्थियों को नशे के गंभीर परिणामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि समय पर सहायता लेकर नशे की समस्या से मुक्ति पाई जा सकती है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भी नशामुक्ति विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें