आरवीएस राजकीय महाविद्यालय सीमा में फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से रीसाइक्लिंग क्रिएटिविटी प्रतिय
आरवीएस महाविद्यालय सीमा में 20 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। आरवीएस राजकीय महाविद्यालय सीमा में फैशन डिजाइनिंग विभाग ने रीसाइक्लिंग क्रिएटिविटी प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें 20 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर पुरानी और अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक मॉडल तैयार किए। प्रतियोगिता का आयोजन एड-ऑन कोर्स के तहत मिस दिल कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीपी चौहान और एड-ऑन कोर्स के समन्वयक डॉ. अनिल चौहान ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। सर्टिफिकेट कोर्स श्रेणी में नैन्सी ने पहला, श्रुतिका ने दूसरा और यशिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, डिप्लोमा एवं एडवांस डिप्लोमा कोर्स श्रेणी में पायल पहले, सुहाना दूसरे स्थान पर रहीं। मुस्कान और दीप्ति ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को रीसाइक्लिंग और अपसाइक्लिंग के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तैयार करने और संसाधनों का बेहतर उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया गया।