फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: युवा संसद में छात्रों ने सीखी लोकतंत्र की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू में ऑनलाइन स्क्रीन मार्किंग और त्रिभाषा नीति पर हुई सार्थक बहस
विज्ञापन

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। शिव शक्ति कॉन्वेंट स्कूल कसारू में युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने सांसदों की भूमिका निभाते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का जीवंत प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान, संसदीय कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना था। युवा संसद के दौरान ऑनलाइन स्क्रीन मार्किंग, त्रिभाषा सूत्र (थ्री लैंग्वेज पॉलिसी) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पक्ष और विपक्ष के बीच सार्थक चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने तथ्यों और तर्कों के आधार पर अपने विचार प्रस्तुत किए एवं संसदीय मर्यादा का पालन करते हुए बहस की। विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. श्रवण कुमार और प्रधानाचार्य निर्मला देवी ने विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा संसद केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि लोकतंत्र को समझने और देश के भविष्य के जिम्मेदार नागरिक बनने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से संविधान के मूल्यों को अपनाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट वक्ताओं और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता को नई दिशा प्रदान की। युवा संसद जैसे कार्यक्रम युवाओं को भविष्य का जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें