फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अल्फा स्कूल बरठीं में होनहार सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं में दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक वितरण एवं सांस्कृतिक समारोह का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। समारोह के मुख्यातिथि सेवानिवृत्ति लेफ्टिनेंट कर्नल प्यार सिंह अत्री (सेना मेडल गैलेंट्री) रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के समक्ष ज्योति प्रज्वलन कर किया गया, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्यातिथि ने स्मृतिचिह्न और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के शिक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशासनिक प्रधानाचार्य रचना शर्मा को एनवायरनमेंट अवेयरनेस अवार्ड से सम्मानित किया गया। हिंदी अध्यापिका मीना देवी को हिंदी भाषा एवं व्याकरण के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए हिंदी व्याकरण एक्सीलेंस अवार्ड (व्याकरण लेखन) से सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण बच्चों की परंपरा थीम पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। इस मौके पर कैप्टन संजय कुमार, कैप्टन अमरनाथ धीमान, प्रधानाचार्य ठाकुर दास शर्मा, कैप्टन धनीराम, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल शर्मा, जगबीर सिंह जुमाल, सुदर्शन कुमार सोहर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें