रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंढोल के विद्यार्थियों ने बाल विज्ञान कांग्रेस के उपमंडल स्तरीय आयोजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जूनियर वर्ग में रितु और सीनियर वर्ग में पुष्पा साहू ने विज्ञान एवं नवाचार मॉडल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितु ने जूनियर वर्ग में अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में पुष्पा साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तनिश और सुनिधि ने भी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए फाइनल राउंड में जगह बनाई। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों की जिज्ञासा और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया। टीजीटी मेडिकल बलबीर ने इन विद्यार्थियों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण प्रदान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार बाल्टू ने विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इससे उनमें नए विचार विकसित करने और उन्हें प्रयोगों से साकार करने की क्षमता बढ़ती है। विद्यालय के शिक्षकों ने भी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।