मजारी स्कूल में राखी बांधते बच्चे। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में रक्षाबंधन पर्व उत्साह और आपसी सद्भाव के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ ने पर्व के माध्यम से प्रेम, भाईचारे, समरसता और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर को रक्षा सूत्र बांधकर चॉकलेट भेंट की। इसके बाद प्रधानाचार्य की अनुमति से छात्राओं ने विद्यालय के अन्य अध्यापकों और विद्यार्थियों को भी स्वेच्छा से रक्षा सूत्र बांधे। विद्यार्थियों के उत्साह को देखते हुए प्रधानाचार्य ने प्रसन्नता जताई और सभी को पूर्ण स्वेच्छा व सद्भावना के साथ पर्व मनाने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद