घुमारवीं (बिलासपुर)। हिम सर्वोदय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से परिचित करवाने के लिए रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाकर अभिनय कौशल, आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया। रामलीला के जरिए उन्हें सत्य, धर्म, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादा के महत्व को समझने का अवसर मिल रहा है। संवाद