फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घंडालवीं कॉलेज में छात्रों को सिखाए तनाव कम करने के तरीके

विज्ञापन
घंडालवीं कॉलेज में आयोजित व्याख्यान में बच्चों को संबोधित करते वक्ता। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
विज्ञापन
विशेषज्ञ ने छात्रों को ध्यान, बेहतर नींद और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सलाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में मेंटल हेल्थ कमेटी व एंटी ड्रग कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य और ड्रग्स एब्यूज अवेयरनेस पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य रीता शर्मा ने की। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर घंडालवीं के डॉ. संजीव ठाकुर रहे। उन्होंने डबल्यूएचओ की थीम के तहत मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को रेखांकित किया और युवाओं में बढ़ती एंग्जायटी (चिंता) और ओवर थिंकिंग (अतिचिंतन) को नियंत्रित करने के लिए आत्म-मूल्यांकन, बेहतर नींद, ध्यान, मंत्रोच्चारण पर बल दिया। उन्होंने फास्ट फूड से बचकर साधारण व स्वस्थ भोजन अपनाने और मानसिक तनाव की स्थिति में निशुल्क हेल्पलाइन टेली मानस की मदद लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि चाहे मोबाइल की लत हो या मादक पदार्थों का सेवन यह सीधे हमारे केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को प्रभावित कर पूरे शरीर और आत्मविश्वास को कमजोर कर देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को एनडीपीएस एक्ट के कड़े कानूनी प्रावधानों के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्य रीता शर्मा ने युवाओं से सोशल मीडिया के भटकाव और नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी विद्यार्थी मानसिक तनाव या दबाव महसूस कर रहे हों, वह बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी बात कॉलेज प्रशासन से साझा कर सकते हैं। कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ. रविंद्र ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज की मेंटल हेल्थ कमेटी विद्यार्थियों की मानसिक समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें