फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने बनवाए कोटा से पहुंचे छात्रों के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोटा से बिलासपुर पहुंचे मंडी, कुल्लू, लौहल-स्पीति जिला के छात्रों को अपने घरों तक पहुंचने के लिए पास नहीं मिल पा रहे थे। छात्रों ने ऑनलाइन पास के लिए आवेदन कर रखा था। लेकिन, समय पर पास जारी नहीं हो पाए। सदर विधायक ने प्रशासन से बात की, लेकिन दोपहर बाद तक पास नहीं बन पाए। इसके बाद एक छात्र ने विधायक सुभाष ठाकुर ने संपर्क साधा। विधायक होटल लेक व्यू पहुंच गए। उन्होंने मौके पर एसडीएम और तहसीलदार को बुलाया और बच्चों के मौके पर ही पास बनवाए। इसके बाद सभी बच्चों को घरों को रवाना किया गया। विधायक सुभाष ठाकुर ने बताया कि पास न बनने के कारण कुछ बच्चों ने संपर्क साधा था। पास बनवाकर बच्चों को घरों को रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें