फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक से बताए रागी, ज्वार, बाजरा के लाभ

विज्ञापन
बद्दी के स्वराज माजरा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए- संवाद। - फोटो : 1
विज्ञापन
आईआरजी संस्था ने स्वराज माजरा और खेड़ा में पोषण पर चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। आईआरजी संस्था ने प्रत्यूष प्रोजेक्ट के तहत स्वराज माजरा और खेड़ा में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वास्थ्य और पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस पहल का उद्देश्य समुदाय में पोषण, आयुष आहार (मिलेट्स) और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। टीम ने आम जीवन से जुड़े उदाहरणों के जरिये रागी, ज्वार, बाजरा और कंगनी जैसे मिलेट्स के लाभ समझाए। नुक्कड़ नाटक में महिलाओं को संतुलित आहार के महत्व और सही पोषण संबंधी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाएं, पुरुष, किशोरियां और बच्चे सक्रिय रूप से शामिल हुए, जिससे पहल और प्रभावशाली बनी। इस गतिविधि को सफल बनाने में आईआरजी की टीम सदस्य पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा, पूनम शर्मा, सविता और अनामिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान कुपोषण की रोकथाम, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण तथा स्थानीय खाद्य पदार्थों के उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दिया गया। यह पहल समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है और इसे आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें