फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नशे से दूर रहना ही स्वस्थ और सुरक्षित जीवन की कुंजी

विज्ञापन
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधि
विज्ञापन
हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम में जागरूक किए छात्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर थाना प्रभारी राजेश पराशर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। राजेश पराशर ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। सिगरेट, शराब और अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ता है। नशे की लत व्यक्ति को अपराध, गरीबी और अकेलेपन की ओर भी धकेल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने और सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा खेलकूद, अध्ययन, लेखन और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेकर खुद को नशे से दूर रख सकते हैं। युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए उनका स्वस्थ और सुरक्षित रहना समाज के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें