फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर-14 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी विजेता रही पंजगाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजगाईं में अंडर-14 (बाल) खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता वीरवार को शुरू हुई। ग्राम पंचायत पंजगाईं के उपप्रधान रवि कांत शर्मा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें 35 विद्यालयों के 402 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्य भोपाल सिंह चौधरी ने मुख्यातिथि को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

रवि कांत शर्मा, प्रधानाचार्य भोपाल सिंह चौधरी, खेल प्रभारी रमेश ठाकुर, सहप्रभारी श्याम लाल ने खेल प्रतियोगिता का ध्वजारोहण किया और शपथ दिलाई।
इस मौके पर पंचायत प्रधान पंजगाईं सुनील धीमान, स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सुशील शर्मा, पंचायत प्रधान धौन कोठी रविंद्र कुमार, उपप्रधान ब्रह्मानंद शर्मा, बीडीसी सदस्य मीनाक्षी शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे।
कबड्डी का मैच घ्याल और पंजगाईं स्कूल के बीच हुआ। इसमें पंजगाईं टीम विजेता रही। वॉलीबाल का मैच पंजगाईं और परोही के बीच हुआ। इसमें पंजगाईं विजेता रहा। नम्होल और छकोह के बीच हुए वॉलीबाल मैच में नम्होल टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें