फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डियारा स्कूल में विशेष योग सत्र आयोजित

Sat, 20 Jun 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
डियारा स्कूल में आयोजित विशेष योग सत्र में योगाभ्यास करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
बच्चों को कराया गया योगाभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला डियारा में विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े योग प्रशिक्षक सुकांत ने बच्चों को योगाभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब 27 वर्षों से योग का अभ्यास और प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग बच्चों के संपूर्ण शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास का प्रभावी माध्यम है। नियमित योग से शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा शरीर के विभिन्न अंगों और प्रणालियों का संतुलित विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में जिस उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है, वह योग के बढ़ते महत्व और उसके लाभों का प्रमाण है। वैज्ञानिक शोधों में भी योग के अनेक लाभ सिद्ध हो चुके हैं। यदि बच्चे नियमित रूप से योग करें तो वे शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के साथ-साथ मानसिक तनाव से भी दूर रहेंगे और उनका सर्वांगीण विकास होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें