बिलासपुर की कन्या पाठशाला में विशेष मूल्यांकन परीक्षा में भाग लेती छात्राएं । संवाद
-पहले दिन हुआ गणित, विज्ञान, संगीत, आईपी और योग का पेपर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले के सभी राजकीय स्कूलों में विशेष मूल्यांकन परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गईं। पहले दिन छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षा हई।
सोमवार को छठी कक्षा का गणित विषय, सातवीं का विज्ञान, आठवीं का सामाजिक विज्ञान, नौवी का गणित, 10वीं का विज्ञान, 11वीं और 12वीं का शारीरिक शिक्षा, संगीत, आईपी, योगा, हेल्थ केयर, कृषि, रिटेल आदि वैकल्पिक विषयों का पेपर हुआ। परीक्षा में सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को एक जैसा प्रश्न पत्र आया। यह परीक्षा सुबह 11:50 से दोपहर 2:50 तक हुई। विद्यार्थियों को परीक्षा हॉल में सुबह 11:30 बजे प्रवेश दिया गया। उसके बाद विद्यार्थियों को 5 से 10 मिनट का समय प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिया गया। संबंधित विषय के शिक्षकों ने सुबह प्रार्थना सभा होने के बाद विद्यार्थियों को विशेष मूल्यांकन परीक्षा की तैयारी करवाई। ताकि विद्यार्थी विशेष मूल्यांकन परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। शिक्षा विभाग का मानना है कि सभी स्कूलों में एक साथ परीक्षाएं करवा कर और एक जैसा प्रश्न पत्र वितरित करके विद्यार्थियों में सीखने के संचयी विकास की जांच की जा सकेगी। साथ ही इससे एकरूपता भी आएगी।