जनपद बिलासपुर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला बिलासपुर की 30 पंचायतों का चयन किया गया है। इन पंचायतों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन पर कार्य किया जाएगा। ताकि गांवों में स्वच्छता बरकरार रहे।
इसके लिए आठ पंचायत में 15-15 लाख रुपये जबकि 22 पंचायतों में 20-20 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मिलने वाली यह राशि केंद्र सरकार ने मंजूर कर दी है। जल्द ही यह राशि पंचायतों के लिए जारी की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत बिलासपुर में गत वर्ष 24 पंचायतों का चयन किया गया था। जबकि इस साल 30 पंचायतें इस योजना के तहत चयनित हुई हैं। पंचायतों को चिन्हित कर उन्हें मॉडल पंचायतों के रूप में विकसित करने के लिए ग्रामीण विकास अभिकरण के माध्यम से विभिन्न कार्य किए जाएंगे।
स्वच्छता के साथ चिन्हित पंचायतों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन पर विशेष कार्य किया जाएगा। पंचायतों में गंदे पानी की निकासी आदि के लिए भी ठोस योजना तैयार की गई है। इसके अलावा पेयजल स्रोतों की सफाई एवं रख-रखाव का कार्य भी इस योजना के तहत होगा। योजना के तहत आठ पंचायतों को 15 लाख जबकि 22 पंचायतों को 20-20 लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी।
डीआरडीए के परियोजना अधिकारी सुभाष गौतम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत चयनित सभी 30 पंचायतों के लिए राशि मंजूर हुई है। जल्द ही इसे जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के तहत पंचायतों की स्वच्छता को लेकर विशेष कार्य किया जाएगा।
किस पंचायत को कितनी मिलेगी राशि: साई खारसी पंचायत 20, बैरी रजादियां 20, रघुनाथपुरा 15, हरनोड़ा 20, चांदपुर 20, दयोथ 15, घयाल 20, सोलधा 20, कोट 20, हंबोट 20, मरहाणा 20, लुहारवीं 20, हरलोग 20, पट्टा 20, मल्यावर 20, कसारु 15, अमरपुर 20, कपाहड़ा 20, घंडीर 20, बलोह 20, बैरी मियां 15 भड़ोली कलां 15, गेहड़वीं 15, बडा़ेल 20, बैहना ब्रह्मणा 20, टाली 20, दबट 15, कोडांवाला 20, सलोआ 15, तरसूह 20 (नोट राशि लाख में है)