संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ की नई प्रदेश कार्यकारिणी में सीताराम ठाकुर को प्रदेश सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। उन्हें बिलासपुर जिले के सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रभार भी सौंपा गया है। नियुक्ति पर सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। सीताराम ठाकुर कृषि एग्रीकल्चर ट्रेनिंग सेंटर शिमला से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और सहकारिता क्षेत्र का लंबा अनुभव रखते हैं। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व और श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।