फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सिमरन मिस, अनिरुद्ध को मिला मिस्टर फ्रेशर का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता कॉलेज में विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य, कविता और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के आधार पर सिमरन को मिस फ्रेशर और अनिरुद्ध को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। इसके अलावा शालिनी मिस पर्सनालिटी और निशांत मिस्टर पर्सनालिटी चुने गए। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं प्रस्तुति के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। प्राचार्य एवं प्राध्यापकों ने नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि फ्रेशर पार्टी का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि नए विद्यार्थियों को कॉलेज परिवार का अभिन्न हिस्सा महसूस करवाना और उनमें आत्मविश्वास एवं आपसी सौहार्द की भावना विकसित करना है। विद्यार्थियों को कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य सतीश चंदेल ने पुरस्कार वितरित किए और सभी नवागंतुक विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें