फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: श्याम लाल बने सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के प्रदेशाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
12 जिलों में जल्द ही आयोजित होगा सर्वधर्म समभाव सम्मेलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश/बिलासपुर। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का प्रदेशाध्यक्ष ई. श्याम लाल पंवर को नियुक्त किया है। सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच की बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा ने की। बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। विशेष अतिथि को हिमाचली टोपी, स्मृति चिह्न और माता वैष्णो देवी से लाई चुनरी से सम्मानित किया गया। कमलेंद्र कश्यप ने कहा कि भारत देश में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ई. श्याम लाल पंवर ने कहा कि सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच का मुख्य उद्देश्य देश की उन्नति और राष्ट्र हित के लिए जातीय भेदभाव को खत्म कर आपस में भाईचारा पैदा करना और इंसानियत धर्म का संचार करना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही 12 जिलों में सर्वधर्म समभाव सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रेखा बिष्ट, तनवीर खान, संजीव गौतम, हेमराज ठाकुर, विक्की ठाकुर, जगतपाल, प्रेमलाल चौधरी, अनंत राम, अशोक शर्मा, अनिल मल्होत्रा, देवेंद्र गौतम, बृजलाल चौहान, एडवोकेट स्नेहिल सूद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें