फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 45 साल के बाद दुकानदार ने ली ऐच्छिक सेवानिवृत्ति

Thu, 17 Aug 2023 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। आवश्यक नहीं है कि सेवानिवृत्ति सरकारी महकमे से ही हो, किसी काम को करने के बाद यदि उस काम से सम्मान के साथ हटना भी किसी सेवानिवृत्ति से कम नहीं होता है। शहर के मुख्य बाजार में दुकान करने वाले सुदेश कुमार चोपड़ा ने 45 साल काम करने के बाद ऐच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।सुदेश चोपड़ा ने 45 साल दुकानदारी करने के बाद स्वेच्छा से आराम करने की इच्छा जताई तो सहयोगी व्यापारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया। परिधिगृह बिलासपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में अधिकांश व्यापारियों ने भाग लिया। व्यापार मंडल बिलासपुर में लगातार 19 साल बतौर कोषाध्यक्ष सेवाएं देने वाले सुदेश कुमार इस अवसर पर भावुक दिखे। अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि दुकान में आने वाले हर भगवान रूपी ग्राहक से कभी निम्न स्तरीय बात नहीं की। दुकान में बिक्री के लिए आने वाले पदार्थों की गुणवत्ता से भी कभी समझौता नहीं किया। संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र पंडित ने कहा कि सुदेश कुमार ने स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति लेकर समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस मौके पर संयुक्त व्यापार मंडल के संरक्षक स्वतंत्र सांख्यान, पूर्व प्रधान राज पाल सांख्यान, भुवनेश्वरी लुंबा, सुदेश कुमार, रीता चोपड़ा, सुरेश आचार्य, जगदीश सांख्यान, खुशी राम गर्ग, प्रकाश चंद गुप्ता, शेखर शारदा, प्रेम सोनी, रमेश गुप्ता, महिपाल गुप्ता, जगदीश कटोच, राजकुमार, पवन लुंबा, चमन गुप्ता, अविनाश कपूर, यशपाल मेहता, रश्मि महाजन, संदीप नड्डा, नगीन चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें