- डीएवी स्कूल में अलंकरण समारोह आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी स्कूल जमथल में अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एनटीपीसी कोलडैम योजना प्रमुख राजेंद्र अहिरवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित करने से हुई। उसके बाद मुख्य अतिथि ने चुनाव प्रक्रिया द्वारा चुने गए बच्चों को विभिन्न अलंकरणों से विभूषित किया गया। विद्यार्थियों में शिवांश शर्मा को हेड बॉय और मनदीप को हेड गर्ल बनाया गया। इसके अलावा आनंद स्वामी, दयानंद, हंसराज, श्रद्धानंद सदनों के लिए वैभव, रोहन, अर्णव, सृष्टि को कप्तान और वृदांत, शिवांश, सेजल, सिमरन को उपकप्तान चुना गया। ईको, आपदा प्रबंधन, लिटरेरी, सड़क सुरक्षा, वैदिक, परफॉर्मिंग आर्ट क्लबों के लिए कार्तिक, सृष्टि, शानवी, अखिलेश, अथर्व, रिधम सेक्रेटरी चुने गए। मुख्य अतिथि ने सभी को कर्तव्य वहन की शपथ दिलाई। आहान और अवन्या की नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने सभी चुने गए विद्यार्थियों को अपना काम पूरी निष्ठा से करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य दीपिका शर्मा ने सभी को अलंकरण समारोह के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन आरके जोशी, एचआर सुगाता दासगुप्ता और अन्य उपस्थित रहे।