फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिवा स्कूल के विद्यार्थियों ने जीती 22 ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल पाठशाला घुमारवीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन
विज्ञापन

-बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला स्तरीय 31वें बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला घुमारवीं में किया गया। सम्मेलन में शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर 22 ट्रॉफी जीतीं। सम्मेलन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


सम्मेलन में शिवा स्कूल के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, गणित ओलंपियाड, विज्ञान एक्टिविटी कार्नर, विज्ञान मॉडल, विज्ञान प्रोजेक्ट रिपोर्ट और विज्ञान नाटक गतिविधियों में भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आराध्या और हर्षिता, सेकेंडरी शहरी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पर्णिका और सुहानी, सीनियर सेकेंडरी प्रतियोगिता में श्रेयशी और सुजल चौहान ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा एक्टिविटी कार्नर प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में कार्तिक, विज्ञान मॉडल में अनीश, गणित ओलंपियाड के जूनियर वर्ग में सक्षम, सेकेंडरी वर्ग में सोहम और विज्ञान नाटक में पर्णिका, असिस्पाल, श्रीतिजा, कृतिका, काव्यांश, प्रतिज्ञा, आदित्य और भावना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एक्टिविटी कार्नर प्रतियोगिता के सेकेंडरी वर्ग में सूरज ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा सेकेंडरी वर्ग में मनन, शाम्भवी और जूनियर वर्ग में रणविजय की विज्ञान प्रोजेक्ट रिपोर्ट का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। स्कूल प्रबंधक इंजीनियर पुरुषोत्तम शर्मा और प्रधानाचार्य डॉक्टर शिल्पा गोयल ने विद्यार्थियों और विज्ञान विभाग के अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें