बिलासपुर कॉलेज में बीएससी में प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली शगुन को सम्मानित करते
प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल, कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय कॉलेज बिलासपुर की शगुन ने बीएससी गणित तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में पूरे प्रदेश भर में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल और कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को हिमाचली टोपी, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने शगुन के माता पिता को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इनके परिवार के साथ इनके गुरुजनों को भी इन पर गर्व है। यह इस बेटी की मेहनत और सच्ची लगन का ही परिणाम हैं कि आज समस्त जिले का नाम पूरे प्रदेश में छाया है। उन्होंने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की। शगुन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय डॉ. रितु, डॉ. श्रवण, डॉ. घनश्याम के साथ कॉलेज के समस्त शिक्षकों को दिया। साथ ही अपने भाई और माता-पिता का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर प्रो. प्रेमजीत, प्रो. सुरेंद्र, प्रो. सुरजीत, प्रो. श्रवण, डॉ. रितु, डॉ. नवेन्दु, डॉ. जय चंद, डॉ. नम्रता पठानिया, डॉ. राधे श्याम, डॉ. रेनू आदि मौजूद रहे।