तरसूह स्कूल में शुरू हुए एनएसएस शिविर के दौरान सफाई करतीं स्वयंसेवी। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तरसूह में शुक्रवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में समाजसेवी कुशाल सिंह चंदेल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और स्वयंसेवियों के प्रोत्साहन के लिए 11 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। प्रधानाचार्य तेजेंद्र सिंह ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समाजसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम अधिकारी यशपाल चौहान और सह कार्यक्रम अधिकारी नैंसी ने बताया कि शिविर 20 से 26 नवंबर तक चलेगा। इसमें स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण, नशा निवारण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।