फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करना मनुष्य का सबसे बड़ा गुण : नीना

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत परिसर की साफ सफाई करते विद्यार्थी। 
विज्ञापन
-बिलासपुर कॉलेज में एनएसएस इकाई ने मनाया स्थापना दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर।

राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर की एनएसएस इकाई ने स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कंचन, जागृति, कल्पना, निकिता, भावना और उमेश ने पहाड़ी नाटी पेश की। कॉलेज प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा गुण दूसरों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना है। इस लक्ष्य को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी बखूबी से निभा रहे हैं। उन्होंने अध्ययन के साथ-साथ कॉलेज में चल रही अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. अनुप्रिया और डॉ. अजीत ने बताया कि इस साल राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस स्वच्छता ही सेवा थीम को समर्पित है। कार्यक्रम में एनएसएस सलाहकार समिति के समन्वयक प्रो. जगबीर चंदेल ने कहा कि एनएसएस इकाई से जुड़े छात्रों को अनुशासित रहकर अध्ययन के साथ सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें