फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नजदीक देख 1500 रुपये के फॉर्म भरवा रही कांग्रेस : धर्माणी

Sun, 10 Mar 2024 11:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं/बिलासपुर। भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक देखकर कांग्रेस सरकार महिलाओं से सम्मान निधि के फॉर्म भरवाने का काम कर रही है। इसी तरह के फॉर्म कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पूर्व भी भरवाए थे, लेकिन डेढ़ साल के कार्यकाल में सुक्खू सरकार महिलाओं के खातों में 1500 रुपये देने में नाकाम रही। धर्माणी ने कहा कि प्रदेश की जनता और महिलाएं सुक्खू सरकार की झूठी गारंटियों का करारा जवाब लोकसभा चुनाव में देगीं। प्रदेश की महिलाएं जानना चाहती हैं कि जो फॉर्म कांग्रेस के नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले भरवाए थे, उनका क्या हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह देने का बजट में कोई भी प्रावधान नहीं किया है। कांग्रेस सरकार झूठी घोषणाएं करके लोकसभा चुनाव में वोट लेने के लिए इस प्रकार की घोषणाएं कर रही है। यह सरकार केवल होर्डिंग्स लगाने और फॉर्म भरवाने वाली सरकार के रूप में जानी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 22 लाख महिलाएं, जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच है और कांग्रेस की गारंटी के अनुसार पात्र हैं, लेकिन मुख्यमंत्री ने जो घोषणा की है, वह अपने-आप में विरोधाभासी है। सरकार झूठे प्रचार के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके होर्डिंग्स लगाकर प्रदेश पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का काम कर रही है और महिलाओं को भ्रमित करने के लिए दोबारा फॉर्म भरा रही है, ताकि लोकसभा चुनावों में वोट हासिल कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें