फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सेक्टर अधिकारियों को लोस चुनाव के लिए दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बचत भवन में सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों काे एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिला प्रशासन निर्भीक और स्वच्छ मतदान करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सेक्टर अधिकारियों को उनके दायित्वों, कार्य क्षेत्र और कार्यप्रणाली से विस्तार से अवगत कराते हुए कहा कि चुनाव के कार्यों का उचित रूप से निष्पादन करने के निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान वल्नरेबिलिटी मैपिंग से संबंधित सभी प्रपत्रों को सही तरीके भरने की जानकारी दी गई। साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र का नाम, दीवार लेखन, भवन की स्थिति, बिजली, पानी, शौचालय, रैंप सुविधाएं, दूरसंचार आदि की संपूर्ण मैपिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन कार्य की महत्ता को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यों के सफल निष्पादन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें