कन्या पाठशाला बिलासपुर के पास जलाई गई स्कूटी।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। बिलासपुर के रौड़ा सेक्टर में सोमवार रात करीब 10 बजे कन्या स्कूल के पास वैन और स्कूटी की टक्कर हो गई थी। हादसे में वैन और स्कूटी चालक दोनों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों ने मामला दर्ज करवाने से इनकार कर दिया। इसके बाद वैन मौके से हटा दी गई। लेकिन स्कूटी रात को वहीं पर खड़ी रही। स्कूटी को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। स्कूटी के मालिक ने मामला दर्ज नहीं करवाया है। एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने पुष्टि की है।