फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भराड़ी के भपराल में रास्ता रोककर स्कूटी को लगाई आग, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत भपराल के नजदीक एक व्यक्ति ने स्कूटी को आग दी। आरोप है कि आरोपी ने पहले स्कूटी सवार को रोका। फिर गाली-गलौज किया। जब सवार ने विरोध किया तो स्कूटी को आग लगा दी। स्कूटी मालिक ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में झारखंड के मुन्ना कुमार ने बताया है कि घुमारवीं क्षेत्र में कई साल से ठेकेदारी का काम करता है। आजकल वह सेपड़ा गांव में किराये के कमरे में रहता है। गत दिवस वह खेरी गांव में काम कर रहा है। रात करीब 11:00 बजे स्कूटी पर जा रहा था। भपराल के नजदीक पहुंचा तो खेरी गांव का सुभाष स्कूटी के आगे खड़ा हो गया। उसने शराब पी रखी थी। जैसे ही स्कूटी रोकी तो वह गाली-गलौज करने लगा। जब गाली-गलौज करने से मना किया तो उसने स्कूटी सहित उसे धक्का दे दिया। देखते ही देखते उसने आसपास से घास इकट्ठी की और स्कूटी को आग लगा दी। आग से स्कूटी सहित उसमें रखे दस्तावेज जल गए। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया की इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें