संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में लंबे अरसे के बाद स्कूल प्रवक्ता पद से पदोन्नत होकर शिक्षक प्रधानाचार्य बने हैं। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (एचपीएसएलए) बिलासपुर ने सभी पदोन्नत प्रधानाचार्यों को बधाई दी है। पदोन्नति पाने वालों में नरेश ठाकुर (प्रधान, एचपीएसएलए बिलासपुर), प्रीतम चंद (तंबौल), नीलम कुमारी (बरमाणा), धर्मपाल (कोठीपुरा), संजय कुमार (जुखाला), अनु कटोच ( कन्या पाठशाला, घुमारवीं), सतीश कुमार (कुठेड़ा), राजेंद्र कुमार (घाघस), राज कुमार (भराड़ी), राज कुमार (मरहाना), कुलदीप कुमार (दसगांव), राजेश कुमार (मजारी), रेखा ठाकुर (कन्या पाठशाला, घुमारवीं), मंजू राणा (छात्र पाठशाला, बिलासपुर), सीमा देवी (छात्र पाठशाला, बिलासपुर), तिलक कुमार धर्माणी (कन्या पाठशाला, घुमारवीं), अरविंद कुमार (तल्याणा), सुरेंद्र कुमार (जड्डू कुल्जैर), संजीव कुमार (मोरसिंघी), निर्मल सिंह चंदेल (पनौल) और शशिकांत (नम्होल) शामिल हैं। एचपीएसएलए बिलासपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर, महासचिव सुशील चंदेल और वित्त सचिव विकास चौहान ने समस्त कार्यकारिणी एवं जिले के प्राध्यापक वर्ग की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को शुभकामनाएं दीं।