फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डून स्कूल में मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला डून में वीरवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता पवन कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद मुख्यातिथि ने बच्चों को सम्मानित किया। शैलजा, कृतिका, सुमंत, विवेक, शैलजा, सुमेधा, राधिका, दिव्यांश, शिवम, विनय, मनजीत, सौरव, हर्षित, कृष्णा, अर्णव, राधिका, कार्तिक और अंशिका को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने कार्यक्रम के लिए 10 हजार रुपये और विशेष अतिथि पंडित कांशीराम ने 2500 रुपये दिए। मुख्याध्यापक विनोद कुमार ने स्कूल की वार्षिक गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर श्याम लता, अनु कुमारी, रमा कुमारी, सपना कुमारी, शीला देवी, किरण कुमारी, संजय कुमार, रामजी दास उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें