फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटडाउन के बाद भी लाइन में दौड़ा करंट, संविदाकर्मी झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट। बिजलीघर पर कार्यरत संविदा कर्मी विद्युत लाइन पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। आननफानन साथी कर्मचारियों ने घायल के परिजनों को जानकारी दी। साथ ही उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के निजी अस्पताल ले गए। वहीं, संविदा कर्मी की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बिजलीघर में तैनात एसएसओ व जेई पर शटडाउन के बावजूद पुरानी रंजिश में जान से मारने की नियत से बिजलीघर से लाइन चालू करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रंपुरा गांव निवासी दानिश भोट बिजलीघर में पिछले कई वर्षों से संविदाकर्मी के पद पर तैनात हैं। संविदाकर्मी की पत्नी रुखसाना द्वारा थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा गया है कि रविवार दोपहर बाद उसके पति दानिश जेई चंद्रिका यादव के आदेश पर भोट बिजलीघर में तैनात एसएसओ बहाव खां से शटडाउन लेकर रंपुरा गांव के पास ही हाईटेंशन लाइन को सही करने के लिए गए थे। लाइन ठीक करने के दौरान अचानक करंट आने से संविदा कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए और खंभे से नीचे गिर गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल दानिश को बिलासपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हे रेफर कर दिया। जिस पर परिजनों ने गंभीर रूप से घायल संविदा कर्मी को हल्द्वानी स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। देर रात तमाम परिजन व ग्रामीण घायल संविदाकर्मी की पत्नी को लेकर थाने पहुंचे व जेई तथा एसएसओ पर पुरानी रंजिश जान से मारने की नियत से शटडाउन की लाइन में बिना संविदाकर्मी की अनुमति से चालू करने का आरोप लगाते हुए तहरीर थाना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, जेई चंद्रिका यादव ने आरोप बेबुनियाद बताते हुए कहा कि घायल संविदाकर्मी का उपचार एक निजी चिकित्सालय में किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों द्वारा घायल संविदाकर्मी की हरसंभव मदद की जाएगी। वहीं, शटडाउन के बावजूद लाइन में करंट कैसे आया इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें