फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ व रीतेश और हरमनजीत व रानी ने जीती चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय महाविद्यालय में चल रहे वार्षिक क्रीड़ा समारोह के दूसरे व अंतिम दिन रविवार को मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. सतीश चंद्र कुमार द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिसमें 400 मीटर दौड़ ,गोला फेंक, डिसकस फेंक, ऊंची कूद एवं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गोला फेंक छात्र वर्ग में रीतेश यादव प्रथम, राजेश यादव द्वितीय, आकाश यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में रानी यादव ने प्रथम,शिखा व हर मनजीत कौर ने संयुक्त रूप से द्वितीय, काजल तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में रीतेश यादव प्रथम, गुड्डू यादव द्वितीय, राजेश यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक प्रतियोगिता छात्रा वर्ग में सायमीन जहां प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय, काजल तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद प्रतियोगिता में सौरव यादव प्रथम, गुड्डू यादव द्वितीय, अनिल यादव तीसरे स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में काजल प्रथम, रचना यादव द्वितीय व दीपाली तृतीय स्थान पर रहीं। इसके बाद मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा चैंपियन छात्र में संयुक्त रूप से रीतेश यादव एवं सौरव यादव तथा छात्रा वर्ग चैंपियन में संयुक्त रुप से हरमनजीत कौर एवं रानी यादव को चयनित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा अपने संबोधन में सभी का उत्साह बर्धन किया गया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शिवओम शर्मा द्वारा सभी का धन्यवाद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें