फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्टार नाइट में कुलदीप शर्मा, बीरबल मुसाफिर और रमना भारती ने बांधा समां

विज्ञापन
सराहन दशहरा मेले में आयो​जित मिस शोणितपुर प्रतियोगिता की विजताओं को सम्मानित करते हुए अति​थि। स
विज्ञापन
सराहन दशहरा मेला : मिस शोणितपुर प्रतियोगिता में कशिश नेगी बनीं पहली विजेता, प्रियंका नेगी फर्स्ट और मुस्कान सेकंड रनरअप रहीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेले की स्टार नाइट में हिमाचली लोकगायक कुलदीप शर्मा, बीरबल मुसाफिर और रमना भारती के गीतों पर दर्शक खूब झूमे। सराहन पंचायत के सौजन्य से आयोजित इस सांस्कृतिक संध्या में लोकगीतों ने समां बांध दिया और दर्शकों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। स्टार नाइट के दौरान मिस शोणितपुर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की कई युवतियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कशिश नेगी को पहली मिस शोणितपुर चुना गया। वहीं, प्रियंका नेगी फर्स्ट रनरअप और मुस्कान सेकंड रनरअप रहीं। लोकगायकों की प्रस्तुतियों और प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रदर्शन ने दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। पंचायत प्रधान सोहन पांटू ने मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

सराहन दशहरा मेले में आयोजित मिस शोणितपुर प्रतियोगिता की विजताओं को सम्मानित करते हुए अतिथि। स

सराहन दशहरा मेले में आयोजित मिस शोणितपुर प्रतियोगिता की विजताओं को सम्मानित करते हुए अतिथि। स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें