फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तय रेटों से भी 37 रुपये अधिक वसूल रहा संढियार डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिले भर के डिपुओं में 110, तो संढियार में 147 रुपये प्रति लीटर दिया जा रहा सरसों का तेल
विज्ञापन

-सरकार ने पिछले माह किए थे डिपो में मिलने वाले तेल के दाम कम

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की ग्राम पंचायत छत में सस्ते राशन की दुकान संढियार में सरसों के तेल के हिमाचल सरकार द्वारा तय दामों से 37 रुपये अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। इससे राशन कार्ड धारकों में सरकार और विभाग के खिलाफ गुस्सा है।
राशन कार्ड उपभोक्ता बलबीर सिंह, कैप्टन ज्ञानचंद जसवंत सिंह सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके सस्ते राशन के डिपो संढियार में सब्सिडी पर दिया जा रहा सरसों का तेल चालू माह में भी 147 का दिया जा रहा है, जबकि अन्य डिपो में 110 रुपये में सरसों का तेल मिल रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि उनके डिपो में 147 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल दिया जा रहा है। गत माह से सरकार ने 147 से 110 रुपये प्रति लीटर सरसों के तेल का मूल्य निर्धारित किया है। वहीं अगर बाजार की बात करें तो वहां पर इसी तेल के दाम 125 रुपये प्रति लीटर हैं। दाम में ज्यादा अंतर न होने के कारण राशन कार्ड उपभोक्ता डिपुओं में लाइन में लगने के बजाय बाजार से सरसों का तेल खरीद रहे हैं। बताते चलें कि हिमाचल में 19.5 लाख राशन कार्ड धारक उपभोक्ता हैं। प्रदेश सरकार उपभोक्ताओं को रिफाइंड, सरसों तेल, दाल, चीनी और नमक पर सब्सिडी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आटा और चावल पर केंद्र सरकार सब्सिडी पर दे रही है, लेकिन सरकार की ओर से सब्सिडी पर दिए जा रहे तेल के रेट में 37 रुपये का अंतर है। उन्होंने विभाग और सरकार से मांग की है कि उनके डिपो में भी 110 का तेल दिया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिल सके। उधर जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी ब्रिजेंद्र पठानिया ने बताया कि सरकार ने सरसों का तेल 37 रुपये प्रति लीटर घटाया है। इस कारण डिपुओं में 110 का तेल दिया जा रहा है। संढियार डिपो में 147 रुपये में दिए जा रहे तेल की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें