फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: 650 वर्ष पूर्व धार्मिक आंदोलन चलाकर कुरीतियों के खिलाफ लड़े थे संत रविदास

Sun, 26 Mar 2023 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
शाहतलाई के कडोहघाट गांव में शिरोमणि संत सतगुरु रविदास महाराज की मूर्ति स्थापना में भाग लेते श्र
विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। ग्राम पंचायत जड्डू कुलज्यार के गांव कड़ोह घाट में सतगुरु रविदास सभा कड़ोह घाट द्वारा संत रविदास की मूर्ति स्थापना के अवसर पर विशाल संत समागम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों सतगुरु रविदास के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय संत सरवन दास ने सतगुरु रविदास के प्रवचनों से श्रद्धालुओं को निहाल किया। सतगुरु रविदास महाराज का कीर्तन भी किया। उन्होंने बताया कि सतगुरु रविदास ने 650 वर्ष पूर्व जब समाज में व्याप्त छुआछूत, आडंबर और पाखंड अपने चरम सीमा पर था तब उसके खिलाफ एक बड़ा धार्मिक आंदोलन चलाया और उनका विरोध किया। समाज में सुधार लाने के प्रयास किए। जब विदेशी आक्रमणकारियों ने धर्म को नुकसान पहुंचा तब उन्होंने धर्म का प्रचार किया और विपरीत परिस्थितियों में भी उस समय के दबे-कुचले लोगों को धर्म से विमुख नहीं होने दिया। सर्व समाज के सुधार व सुखमय जीवन के लिए निरंतर प्रयास किया। जिसके कारण उन्हें शिरोमणि संत की उपाधि भी प्रदान की गई है।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि समाज में संतों की वाणी पर चलकर अपने जीवन को आदर्शवादी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर कड़ोह के लिए जल्द ही सड़क को पक्का करवाने की भी बात कही। इस अवसर पर सतगुरु रविदास महासभा झंडूता के प्रधान लच्छू राम, जगदेव भाटिया, चैन सिंह, मुकेश चन्द तुलसीराम ज्योतिराम सहोता प्रेम सिंह नंदलाल बंटी मंसाराम प्रेम लाल पवन कुमार बर्फी राम प्यार चंद कृष्ण राम बीना शिल्पा प्रधान जडडु महेंद्र कुमार प्रताप सिंह बाबू सदाराम निक्की देवी प्रीति कांशी राम जगदीश चंद्र जगतपाल प्रेमचंद भाटिया अशोक छोटूराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें