संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बागा सीमेंट वर्क्स बागा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साई ब्राह्मणा को 15 डेस्क भेंट किए। इस दौरान स्कूल में स्वास्थ्य जांच और दंत स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया। इस दौरान 80 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बागा सीमेंट वर्क्स-बागा के प्रशासन एवं सुरक्षा विभागाध्यक्ष पीयूष रंजन शुक्ला, अनुभाग प्रमुख बिन्नी ठाकुर ने विद्यार्थियों को अपने दांतों की स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने, दांतों की उचित देखभाल, नियमित रूप से दांतों में ब्रश करने, मृदु पेय, फास्ट फूड आदि के सेवन से बचने और संतुलित, पौष्टिक और स्वास्थ्य वर्धक भोजन ग्रहण करने का संदेश दिया। अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पाठशाला के विद्यार्थियों को निशुल्क टूथब्रश और टूथपेस्ट भी वितरित किए।