फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर ट्टा तस्करों को सदर विधायक का पूरा संरक्षण: बंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल का पूरा संरक्षण चिट्टा तस्करों को है। पुलिस जवान पर चाकू से हमला करने वाला व्यक्ति भी विधायक का ही समर्थक है। पिछले पांच सालों में इनलोगों ने जिला के युवाओं को नशे में धकेलकर युवा पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है। यह बात पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर ने कही।
विज्ञापन

परिधि गृह बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि चिट्टा तस्करों ने चुनावों में भाजपा के लिए दिन-रात काम किया। अब वहीं लोग इनके संरक्षण में कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं। यह चिट्टा तस्कर गाड़ियों में हथियार लेकर घूमते हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाजपा के लिए काम करने वाले लोग उन्हें और उनके परिवार को भी जान से मारने की धमकी देते हैं। नशा तस्कर भाजपा नेताओं के साथ फोटो खिंचाकर लोगों को डराते हैं। मंगलवार को पुलिस की टीम ने जब इनके एक व्यक्ति को पकड़ा तो उसने पुलिस जवान पर हमला कर उसे घायल कर दिया और वहां से भाग गया। भाजपा के लोग इन तस्करों को पकड़वाने की जगह उनकी जमानत के लिए पुलिस अधिकारियों को फोन करते हैं। विधायक त्रिलोक जम्वाल कहते थे कि नशे को जड़ से खत्म कर देंगे। लेकिन इनकी करनी और कथनी में दिनरात का अंतर हैं। यह खुद इन तस्करों को संरक्षण देते हैं। यह लोग उन्हीं की गाड़ियों में बैठकर साथ घूमते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया कि पुलिस जवान पर हमला करने वाले व्यक्ति को शीघ्र पकड़ा जाए। यदि शीघ्र उसे पकड़ा नहीं गया तो वह शहर में इसके विरोध में प्रदर्शन करेंगे। साथ ही वह गांव-गांव जाकर इन चिट्टा तस्करों के बारे में लोगों को बताएंगे, ताकि लोग अपने बच्चों को बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें