फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सदर विकास खंड जिला परिषद कर्मचारी संघ ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

Sat, 23 Sep 2023 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। सदर विकास खंड जिला परिषद कर्मचारी संघ के तमाम कर्मचारियों की बैठक आयोजित हुई जिसमें मौजूद प्रमुख पदाधिकारियों ने महासंघ की लंबित मांगों पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में राज्य महासंघ के उपाध्यक्ष नागेंद्र चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार, कनिष्ठ अभियंता तिलक राज, मीडिया प्रभारी श्याम लाल ब्लाॅक उपाध्यक्ष मनोज कुमार कांता देवी, रक्षा देवी, राम लाल और प्रेम लाल कौंडल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
महासंघ के तमाम पदाधिकारियों ने बीडीओ सदर कुलवंत सिंह को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने 29 सितंबर तक जिला परिषद कर्मचारियों, पंचायत सचिवों, कनिष्ठ अभियंताओं को पंचायतीराज विभाग में शामिल करने पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो महासंघ 30 सितंबर से कलम छोड़ हड़ताल करने पर विवश होगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार पर होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से जिला परिषद कर्मचारियों, पंचायत सचिवों, कनिष्ठ अभियंताओं को अन्य विभागों की तर्ज पर सभी वित्तीय लाभों और छठे वेतन को लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें