औहर खेल मैदान में खेला गया फाइनल मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्रामीण विकास विभाग की टीम विजेता रही। उपविजेता का खिताब खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने जीता।
औहर खेल मैदान में फाइनल मैच खेला गया। खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम के कप्तान विजेंद्र पठानिया और ग्रामीण विकास विभाग की टीम के कप्तान यशपाल के बीच टॉस हुआ। ग्रामीण विकास विभाग के कप्तान यशपाल ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने 15 ओवरों में 116 रन बनाए। ग्रामीण विकास विभाग की टीम ने 13वें ओवर में 117 रन बनाकर मैच जीत लिया। विजेता टीम को ट्राॅफी प्रदान की गई। सभी खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक देकर समानित किया गया। उपविजेता टीम को ट्राॅफी और खिलाड़ियों को रजत पदक देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच राम रहे। मैन ऑफ द सीरीज पंकज शर्मा रहे।