फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रोटरी क्लब ने मनाया वन महोत्सव, बांटे 100 फलदार पौधे

विज्ञापन
रोटरी क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को पौधे देते मुख्यातिथि। स्रोत: रोटरी क्लब
विज्ञापन
मंदिर परिसर में पौधे रोप दिया पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। रोटरी क्लब बिलासपुर की ओर से रविवार को एचआरटीसी वर्कशॉप के समीप स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में फलदार पौधे रोपे गए। वहीं, ग्रामीणों को आम, लीची, पपीता, अमरूद और नींबू के 100 पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटरी क्लब बिलासपुर के प्रधान नरेंद्र खन्ना ने की। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल कार्यक्रम में मुख्यातिथि रहे, जबकि बामटा पंचायत प्रधान कौशल्या देवी और उप प्रधान विक्रम ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक जिम्मेदारी का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पेड़ जीवनभर मानव समाज के लिए उपयोगी रहते हैं और फल, स्वच्छ हवा व छाया प्रदान करते हैं। कौशल्या देवी और विक्रम ठाकुर ने लोगों से पेड़ों के संरक्षण की अपील की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को प्रतिवर्ष कम से कम पांच पौधे लगाने चाहिए। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के पदाधिकारी, समाजसेवी, मंदिर पुजारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें