फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दधोल से जरोड़ा तक सड़क 27 फरवरी तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भल्लू से बलघाड़, राहियां-अमरपुर-हड़सर-घुमारवीं सड़क 31 मार्च तक बंद
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। उपमंडल घुमारवीं की दधोल से जरोड़ा तक सड़क 27 फरवरी और उपमंडल झंडूता की भल्लू से बलघाड़, राहियां-अमरपुर-हड़सर-घुमारवीं सड़क 31 फरवरी तक बंद रहेगी। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत इसके आदेश जारी किए हैं। भल्लू से बलघाड़, राहियां -अमरपुर-हडसर-घुमारवीं सड़क मरम्मत कार्य के चलते 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने राहियां-अमरपुर-हडसर-घुमारवीं रुट के वाहनों को बरठीं-पनोल-झंडूता सड़क और भल्लू से बलघाड रोड के यातायात को बाया मलारीकलां-मांडवा-झंडूता सड़क और बरठीं-सुन्हाणी बाया पनौल सड़क का उपयोग करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के मरम्मत कार्य के दौरान केवल एंबुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों को आवाजाही की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें