बिलासपुर। पंजगाईं से नेशनल हाईवे-21 ओल्ड बैरी तक सड़क को छोटे वाहनों और बसों को छोड़कर भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया है। इस संबंध में उपायुक्त पंकज राय ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार इस सड़क को भारी मालवाहक वाहनों के लिए आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। भारी वाहनों के यातायात हेतु वैकल्पिक सड़क बैरी वाया मान्नर से पंजगाईं को निर्धारित किया गया है। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी। उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।